नितेश तिवारी की 4000 करोड़ वाली 'रामायण' का हिस्सा बना ये टीवी अभिनेता, निभाएगा अहम किरदार
क्या है खबर?
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' काे लेकर लोगों की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ रही है। फिल्म में 'श्रीराम' से लेकर 'रावण' तक, इन किरदारों को निभाने वाले कई अभिनेताओं के नामों का खुलासा हो चुका है। ताजा अपडेट है कि टीवी अभिनेता राजीव कुमार को पौराणिक फिल्म में 'राजा जनक' के किरदार के लिए चुना गया है, जो माता सीता के पिता थे। बता दें, सीता की भूमिका साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी द्वारा निभाई जा रही है।
किरदार
राजीव की भूमिका को गुप्त रखा जा रहा था
मिड-डे के मुताबिक, कहा जा रहा है कि 'रामायण' में टीवी अभिनेता राजीव की रहस्यमयी भूमिका का खुलासा हो गया है। वह 'राजा जनक' के अवतार में नजर आएंगे।
हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभिनेता और उनके किरदार की पुष्टि होना बाकी है।
दिलचस्प बात यह है कि राजीव ने परियोजना का हिस्सा बनने का संकेत खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका ट्रेलर जारी करते हुए दिया था।
उन्होंने अपनी पोस्ट में इस अनुभव को एक सौभाग्य बताया था।
करियर
इन टीवी शो और फिल्मों में आए नजर
राजीव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। इसके बाद उन्हें 'CID', 'अदालत' और 'कभी कभी इत्तेफाक से' जैसे कई लोकप्रिय शो में देखा गया।
इसी साल रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गर्वनर' में उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाकर चर्चा बटोरी थी।
'रामायण' की बात करें, तो रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म 8 नवंबर, 2026 को भारत में और 2 दिन पहले, यानी 6 नवंबर को विदेशों में दस्तक देगी।