असम बाढ़ पर देवोलीना भट्टाचार्जी फूट-फूट कर रोईं, बोलीं- परिवार फंसा, सब कुछ डूब गया
टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर असम में आई बाढ़ से अपने परिवार पर पड़े बुरे असर के बारे में बताया।
उन्होंने लिखा कि उनकी मां नाजिरा में फंसी हैं। साथ ही, उनकी नानी और बुआ के घर भी पूरी तरह पानी में डूब गए हैं।
देवोलीना ने कहा कि शिवसागर और नाजिरा में ही उनकी परवरिश हुई है और वहां सब कुछ खो जाने से उन्हें बेहद तकलीफ हुई है।
असम सरकार प्रति परिवार इतने रुपये की दे रही है
नाजिरा में देवोलीना के पुराने घर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उन्होंने बताया कि पहले वो इस बारे में बात करने से बच रही थीं, क्योंकि बाढ़ से हुए हालात उनके लिए काफी भारी थे।
असम सरकार ने हर प्रभावित परिवार को लगभग 75 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं, लेकिन अभी भी हालात काफी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
ऊपरी असम में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।