Loading...
शाहरुख, अजय और टाइगर पर बरसे तुकाराम मुंढे, बोले- स्टार होंगे, पर कानून से ऊपर नहीं
शाहरुख खान को FDA चीफ तुकाराम मुंढे की खरी-खरी

शाहरुख, अजय और टाइगर पर बरसे तुकाराम मुंढे, बोले- स्टार होंगे, पर कानून से ऊपर नहीं

Sep 18, 2026
06:05 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर IAS तुकाराम मुंढे ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर बड़ा बयान दिया है। मुंढे ने कहा कि उनके लिए ये तीनों बड़े सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि महज 'कानून तोड़ने वाले विज्ञापनकर्ता' हैं। उन्होंने साफ किया कि सरोगेट विज्ञापन के तहत ये कार्रवाई हो रही है। नोटिस का जवाब न देने पर एक अभिनेता के खिलाफ FDA कानूनी कार्रवाई शुरू कर चुका है।

दो टूक

"हमारे लिए वे सिर्फ कानून तोड़ने वाले हैं"

NDTV से बातचीत में मुंढे ने कहा, "आपके लिए वे स्टार्स हो सकते हैं, लेकिन मेरे लिए वो इस मामले में सिर्फ विज्ञापनदाता हैं, इसलिए मैं उन्हें कानून तोड़ने वालों के रूप में देख रहा हूं। कानून अपना काम करेगा, इसलिए हमने कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू की है।"

मुंढे ने बताया कि तीन में से एक अभिनेता ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है, इसलिए FDA ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जवाब

शाहरुख ने दिया नोटिस का जवाब?

जब मुंढे से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने नोटिस का जवाब दिया है तो उन्होंने कहा, "मुझे ठीक से याद नहीं है, क्योंकि ये मामला असिस्टेंट कमिश्नर के पास है। काफी हद तक संभव है कि उन्होंने जवाब नहीं दिया है, लेकिन मैं इसे लेकर पूरी तरह पक्का नहीं हूं।"

हालांकि, कमिश्नर ने बताया कि जिन 2 अभिनेताओं ने जवाब दिया है, उनके जवाबों पर सुनवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

जिम्मेदारी

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना नैतिक और कानूनी रूप से गलत- मुंढे

मुंढे ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि जिम्मेदारी सिर्फ निर्माता की है, विज्ञापनदाता की नहीं।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विज्ञापन नियमों का हवाला देते हुए कहा कि प्रचार करने वाले व्यक्ति या संस्था पर भी जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापनदाताओं को किसी उत्पाद का प्रचार करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि कानूनन भी पूरी तरह गलत है।

ADVERTISEMENT

नोटिस

शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA का नोटिस

बता दें कि FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन के सिलसिले में नोटिस जारी किया था।

आरोप है कि ये विज्ञापन महाराष्ट्र में प्रतिबंधित 'विमल पान मसाला' का परोक्ष प्रचार करता है।

कलाकारों को 15 दिनों में जवाब देना था। नोटिस में भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने वाले नियम का हवाला दिया गया है, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

ADVERTISEMENT