LOADING...
फिल्म 'तू या मैं' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां देगी दस्तक
फिल्म 'तू या मैं' OTT पर आने के लिए तैयार

फिल्म 'तू या मैं' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां देगी दस्तक

Apr 09, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। ये सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी और करीब 2 महीने के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है, जबकि आनंद एल राय और विनोद भानुशाली निर्माता हैं। बता दें, रोमांचक-ड्रामे से भरपूर 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और सिर्फ 6.72 करोड़ रुपये कमाए थे।

रिलीज

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म 'तू या मैं'

नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें। कुछ खास आने वाला है।' 10 अप्रैल से यह फिल्म सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो जाएगी। 'आंखों की गुस्ताखियां' के बाद शनाया के करियर की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है। वहीं आदर्श स्ट्रगलिंग कंटेंट क्रिएटर बने हैं। फिल्म में दोनों की प्रेम-कहानी का विलेन एक मगरमच्छ होता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement