Page Loader
'चमकीला': परिणीति चोपड़ा की आवाज में रिलीज हुआ 'तू क्या जाने' गाना
परिणीति चोपड़ा की आवाज में 'तू क्या जाने' गाना जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

'चमकीला': परिणीति चोपड़ा की आवाज में रिलीज हुआ 'तू क्या जाने' गाना

May 13, 2024
06:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब निर्माताओं ने परिणीति की आवाज में 'अमर सिंह चमकीला' का गाना जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

चमकीला

फिल्म में दिखाया गया है अमर सिंह चमकीला का सफरनामा 

फिल्म में पंजाब के मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी को दिखाया गया है। यह पहली बार है जब इम्तियाज ने कोई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बनाई हो। अमर सिंह चमकीला पंजाब के मशहूर और विवादित गायकों में शुमार थे। उनकी जिंदगी के सारे अहम पड़ावों को फिल्म में दिखाया गया है। 20 की उम्र में विदेशों तक में चमक रहे चमकीला की 27 की उम्र में हत्या कर दी गई, उनका यह सफरनामा दिलजीत ने पर्दे पर जिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट