LOADING...
फिल्म 'भूत बंगला' का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

फिल्म 'भूत बंगला' का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

Mar 24, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' आखिरकार जारी हो गया है। 23 मार्च को गाने का टीजर वीडियो जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि अरिजीत सिंह ने गाने को आवाज दी है। इसके बाद से फैंस इस रोमांटिक ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। 'तू ही दिसदा' का फिल्मांकन अक्षय और वामिका गब्बी पर किया गया है जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं।

गाना

अरिजीत सिंह की आवाज का चला जादू 

'तू ही दिसदा' गाने को अरिजीत के अलावा, निकिता गांधी ने आवाज दी है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। अक्षय ने गायक का आभार जताते हुए लिखा, 'आपके साथ काम करना हमेशा खास होता है! हमेशा की तरह, #ArijitSingh को धन्यवाद, जिन्होंने #TuHiDisda गाने में अपनी जादुई आवाज दी।' प्रियदर्शन द्वारा अभिनीत 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे भी शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'तू ही दिसदा' गाने की झलक

Advertisement