नीम करोली बाबा की कहानी ‘हनुमान अंश’ अब पहुंचेगी तेलुगू दर्शकों तक, जानिए कब
मनोरंजन
त्रिविक्रम श्रीनिवास, नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का तेलुगू वर्जन दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। 18 सितंबर, 2026 को यह फिल्म आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में लगेगी, जिसे उनकी पत्नी की प्रोडक्शन कंपनी फॉरच्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म ने कमाए 227 करोड़
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिका में हैं। शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने 37 दिनों में भारत में 227 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आध्यात्मिक ड्रामा होने के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।