Loading...
तृषा कृष्णन ने पैनोरमा स्टूडियो से मिलाया हाथ, मनोवैज्ञानिक हॉरर की बनीं अभिनेत्री
तृषा कृष्णन की नई फिल्म पर आया अपडेट

तृषा कृष्णन ने पैनोरमा स्टूडियो से मिलाया हाथ, मनोवैज्ञानिक हॉरर की बनीं अभिनेत्री

Sep 02, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

तृषा कृष्णन को आखिरी बार सूर्या अभिनीत फिल्म 'करुप्पू' में देखा गया था। अब उनकी अगली फिल्म पर अपडेट आया है, जो पैनोरमा स्टूडियोज की तमिल मनोवैज्ञानिक हॉरर होगी। यह स्टूडियो की पहली तमिल भाषा वाली फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री को मुख्य किरदार निभाने के लिए चुना गया। इसे पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा लोकोमोटिव ग्लोबल के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें निर्माता के रूप में कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, सुंदर आरोन, विकास शर्मा और अमित डालमिया शामिल हैं।

शूटिंग

फिल्म का शीर्षक तय होना बाकी

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, फिल्म में राधिका सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली भी सह-कलाकार के रूप में नजर आएंगे। इसका शीर्षक तय होना अभी बाकी है, लेकिन शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है।

निर्माता मंगत ने कहा, "तमिल सिनेमा हमेशा से साहसिक, मौलिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कहानियों का मंच रहा है, और हम चाहते थे कि हमारी पहली तमिल फिल्म भी ठीक इसी भावना को प्रतिबिंबित करे।"

उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देगी।

परियोजना

मनोवैज्ञानिक हॉरर से दर्शकों का दिल जीतेंगी तृषा

तृषा ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में काम किया है, लेकिन यह पहला मौका होगा जब उन्हें बिना नाम वाली इस मनोवैज्ञानिक हॉरर में देखा जाएगा।

इसके निर्देशन की कमान राजा कृष्ण मेनन ने संभाली है, जिन्हें अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' और ईशान खट्‌टर की 'पिप्पा' जैसी फिल्मों के लिए जाता जाता है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी रहस्य, मानवीय भावनाओं और मनोवैज्ञानिक तनाव से भरपूर होगी। इसकी रिलीज तारीख को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENT