LOADING...
तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर थलापति की ऐतिहासिक 'विजय', बधाई देने पहुंची अभिनेत्री
थलापति विजय के घर पहुंची तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर थलापति की ऐतिहासिक 'विजय', बधाई देने पहुंची अभिनेत्री

May 04, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 100 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। उनकी जीत का जश्न जोरदार इसलिए भी है, क्योंकि अभिनेता ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और पहले ही अवसर में सियारी गलियारे में तहलका मचा दिया। विजय की ऐतिहासिक जीत 4 मई को हुई है, जब अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।

बधाई

बधाई देने विजय के घर पहुंची तृषा कृष्णन

ANI ने तृषा का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें एक सफेद रेंज रोवर में बैठकर थलापति के घर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की। वहीं अभिनेत्री ने हल्की मुस्कान के साथ पोज दिया और फिर कार से आगे बढ़ गईं। कुल मिलाकर कहा जाए तो विजय की शानदार जीत का हिस्सा बनने के लिए तृषा उनके घर पर पहुंची हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

जीत

विजय के लिए शानदार रहा तृषा का जन्मदिन

सिनेमाई गलियारों में विजय और तृषा का नाम काफी समय से चर्चा में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच दोनों को एक साथ शादी समारोह में शिरकत करते हुए भी देखा गया था। अब विजय की चुनावी जीत के लिए फैंस अभिनेत्री के जन्मदिन को लकी मान रहे हैं। बता दें, अभिनेता के घर जाने से पहले तृषा ने तिरुपति बालाजी के मंदिर में दर्शन किए थे।

Advertisement