थलापति विजय के लिए अहम दिन, तिरुपति मंदिर पहुंची तृषा कृष्णन; देखें वीडियो
क्या है खबर?
सुपरस्टार थलापति विजय और तृषा कृष्णन के कथित रिश्ते की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। इन चर्चाओं ने फिर लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि अभिनेत्री ने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। वैसे तो अभिनेत्री की मंदिर यात्रा उनके 43वें जन्मदिन के अवसर से जुड़ी है, लेकिन कुछ लोग इसे थलापति से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, 4 मई तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना का दिन है और अभिनेता अपनी पार्टी TVK के साथ मैदान में हैं।
वीडियो
पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंची तृषा
ANI द्वारा साझा वीडियो में, तृषा को 4 मई की तड़के तिरुमाला मंदिर जाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने क्रीम रंग का फूलों वाला कुर्ता सेट पहन रखा है और साथ में लाल रंग का दुपट्टा कंधे से लिया हुआ है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही तृषा वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन करती नजर आईं। लोग भी उनकी झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हालांकि, उनकी मंदिर यात्रा का कनेक्शन लोगों ने थलापति से जोड़ दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Trisha Krishnan had the darshan of Lord Sri Venkateswara Swamy at Tirumala Tirupathi Devasthanam earlier this morning. pic.twitter.com/mhiaHMOu5l
— ANI (@ANI) May 4, 2026