LOADING...
तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' के सुबह 9 बजे के शोज रद्द, इस कारण फंसा पेंच
फिल्म 'करप्पू' के सुबह 9 बजे के शोज रद्द

तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' के सुबह 9 बजे के शोज रद्द, इस कारण फंसा पेंच

May 14, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करप्पू' के हक में बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने 3 साल पुराने नियमों को बदलते हुए राज्य में फिल्म के सुबह 9 बजे के शोज को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री की ओर से मिले समर्थन का निर्माताओं ने आभार जताते हुए एक धन्यवाद पोस्ट भी साझा किया था। हालांकि, 14 मई को फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले निर्माताओं को सुबह 9 बजे के शोज रद्द करने पड़े।

वजह

इस कारण आखिरी वक्त में शोज हुए रद्द

मिड-डे के मुताबिक, वित्तीय मुद्दों के अनसुलझे रहने के कारण, 'करप्पू' के 9 बजे के शोज रद्द करने पड़े हैं। निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा, 'अपरिहार्य कारणों से, करप्पू के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सबसे तहे दिल से माफी मांगते हैं!' सूत्रों ने बताया कि निर्माता वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार सुबह तक बातचीत करते रहे, लेकिन समाधान न निकलने के कारण सुबह 9 बजे के शोज रद्द करने पड़े।

पोस्ट

निर्देशक आरजे बालाजी ने किया पोस्ट

उधर निर्देशक आरजे बालाजी ने लिखा, 'प्रिय प्रशंसकों, वर्तमान स्थिति के बारे में मेरे पास कोई ठोस जवाब नहीं है। निर्माता बाधाओं को दूर करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में हमेशा से बाधाएं आती रही हैं, और किसी तरह ईश्वर ने हमें उन बाधाओं से पार दिलाया है। इस बार भी, मुझे उन पर पूरा भरोसा है।' निर्देशक ने प्रशंसकों से उम्मीद बनाए रखने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement