LOADING...
मुख्यमंत्री विजय ने तृषा कृष्णन के पक्ष में लिया बड़ा फैसला, फिल्म पर दी ये मंजूरी
मुख्यमंत्री विजय ने फिल्म 'करप्पू' का समर्थन किया

मुख्यमंत्री विजय ने तृषा कृष्णन के पक्ष में लिया बड़ा फैसला, फिल्म पर दी ये मंजूरी

May 13, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अभिनेत्री तृषा कृष्णन और सूर्या की आगामी फिल्म 'करप्पू' पर बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने फिल्म को पूरे राज्य में सुबह 9 बजे से प्रदर्शित करने की सहमति दी है। उनके इस आदेश के बाद, फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। बता दें, 'करप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है।

धन्यवाद

फिल्म निर्माताओं ने मुख्यमंत्री विजय का जताया आभार

निर्माताओं ने राज्य में फिल्म 'करप्पू' के सुबह 9 बजे से शो आयोजित करने की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय को #Karuppu के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए विशेष धन्यवाद। 'करप्पू' का प्रसारण 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा।' ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'करप्पू' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 14 मई को रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फैसला

तृषा के जन्मदिन पर आया था चुनाव का फैसला

बता दें, विजय और तृषा का नाम पिछले काफी समय से कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है। दोनों अपने कथित रिश्ते को लेकर किसी न किसी कारण चर्चाओं में आ जाते हैं। पहले अभिनेत्री के जन्मदिन, यानी 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आए जिसमें विजय ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। फिर 10 मई को उनके मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने शिरकत करके सबका ध्यान खींच लिया था।

Advertisement