'मां बहन' में तृप्ति डिमरी ने अभिनय से सबको किया मदहोश, दर्शक बोले एकदम असली लग रही
मनोरंजन
नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' में तृप्ति डिमरी के दमदार अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है। लोग उनके अभिनय को बेहद असली और गहरा बता रहे हैं।
उनका बोलने का अंदाज और उनका बर्ताव इतना सच्चा लगता है कि उनका किरदार दर्शकों के दिलों में उतर गया है।
माधुरी दीक्षित ने कही यह बात
तृप्ति के सूक्ष्म हाव-भाव और उनके शांत पल उनके किरदार को एक अलग गहराई देते हैं, जिससे यह किरदार जीवंत महसूस होता है।
दर्शक फिल्म में कॉमेडी को खूब पसंद कर रहे हैं। माधुरी भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। वो बताती हैं कि उनका 'रेखा' का किरदार आम हिंदी फिल्मों की मां जैसा बिल्कुल नहीं है और यही वजह है कि इसे निभाना उनके लिए बेहद रोमांचक रहा।
अगर आप परिवार से जुड़ी कोई ऐसी नई कहानी देखना चाहते हैं, जिसमें थोड़ा रहस्य और ढेर सारी हंसी का तड़का हो, तो यह फिल्म जरूर देखें।