Loading...
ट्रैविस केल्सी भी नहीं बच पाए, भारतीय मूल के ठग ने रचा 300 करोड़ का खेल
टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्सी भी पोंजी स्कीम के शिकार

ट्रैविस केल्सी भी नहीं बच पाए, भारतीय मूल के ठग ने रचा 300 करोड़ का खेल

Sep 17, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी फुटबॉल स्टार और टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्सी भारतीय मूल के बिजनेसमैन सिद्धार्थ जवाहर के लगभग 336 करोड़ रुपये के पोंजी स्कीम घोटाले का शिकार बन गए हैं। इस धोखाधड़ी में ट्रैविस समेत कुल 64 निवेशक फंसे थे। आरोपी सिद्धार्थ जवाहर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद अमेरिकी अदालत ने उसे 11 साल की जेल की सजा सुनाई है। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।

ठगी

प्राइवेट जेट और महंगे होटलों में उड़ाए निवेशकों के पैसे

अमेरिकी अदालत की कार्यवाही के अनुसार, टेलर स्विफ्ट के पति और NFL खिलाड़ी ट्रेविस केल्सी भारतीय मूल के एक व्यवसायी द्वारा चलाए गए लगभग 336 करोड़ के एक बड़े पोंजी स्कीम में ठगे गए 64 लोगों में शामिल हैं।

38 वर्षीय आरोपी सिद्धार्थ जवाहर ने 'स्विफ्टआर्क कैपिटल' नाम की कंपनी के जरिए निवेशकों से 336 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन निवेश सिर्फ 96 करोड़ रुपये किए। बाकी पैसे उसने निजी जेट, लग्जरी होटलों और आलीशान जीवनशैली पर उड़ा दिए।।

सजा

सिद्धार्थ जवाहर को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई सजा

घाटा छिपाने के लिए सिद्धार्थ नए निवेशकों के पैसों से पुराने लोगों को रिटर्न देता रहा।

दिसंबर 2023 में उस पर शिकंजा कसा गया, उसने धोखाधड़ी के 3 मामलों में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सेंट लुइस के फेडरल कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी का दोषी मानते हुए 11 साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही पीड़ितों को करीब 301 करोड़ रुपये का हर्जाना भरने का आदेश दिया गया।

ट्रेविस को कितना नुकसान हुआ, फिलहाल ये जानकारी नहीं मिली है।

ADVERTISEMENT

आरोप

साल 2005 से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था आरोपी सिद्धार्थ

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, भारतीय मूल का सिद्धार्थ जवाहर साल 2005 से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।

जांच के दौरान उस पर सबूत मिटाने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप भी लगे।

उसने FBI के सामने एक पीड़ित से अपने पक्ष में बयान देने को कहा। सिद्धार्थ ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में झूठ बोला और सुराग मिटाने के लिए अपनी बहन से अपने आईफोन का डाटा भी दूर से डिलीट करवा दिया।

ADVERTISEMENT

कनेक्शन

पोंजी स्कीम में ट्रैविस ने भी लगाया था पैसा

साल 2021 की फोर्ब्स रिपोर्ट में ट्रेविस केल्सी को सिद्धार्थ जवाहर की कंपनी 'स्विफ्टआर्क' के एक फंड में निवेशक बताया गया था।

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, इस पोंजी स्कीम में कुल 64 लोग ठगी का शिकार हुए थे।

बता दें कि ट्रेविस केल्सी ने हाल ही में 3 जुलाई को अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट से शादी की थी। दोनों की शादी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए एक बड़े समारोह में हुई थी।

ADVERTISEMENT