LOADING...
टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्सी का शादी से पहले नेक काम, मिलकर किया 200 करोड़ का दान
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने रचाई शादी

टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्सी का शादी से पहले नेक काम, मिलकर किया 200 करोड़ का दान

Jul 03, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

मशहूर पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट और उनके मंगेतर व NFL स्टार ट्रैविस केल्सी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी इस भव्य शादी से ठीक पहले इस जोड़ी ने एक बेहद नेक काम कर दुनियाभर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर और ट्रैविस ने मिलकर अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं को पूरे करीब 217 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दान दिया है।

दान

नेक काम के लिए दान किए 217 करोड़

टेलर-ट्रैविस ने अमेरिका की 20 स्थानीय और राष्ट्रीय चैरिटी संस्थाओं को पूरे 217 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दान दिया है। उधर दावा किया जा रहा है कि इस जोड़ी ने टेलर के होमटाउन 'नैशविले' में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि बेहद निजी तौर पर हुए इस गुपचुप शादी समारोह में केवल उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

कदम

इन 3 खास शहरों में बांटे करोड़ों रुपये

टेलर और ट्रैविस के इस नेक काम की आधिकारिक घोषणा टेलर स्विफ्ट के पब्लिसिस्ट और केल्सी ब्रदर्स ने मिलकर की है। ये भारी-भरकम दान उन शहरों और राज्यों की संस्थाओं को दिया गया है, जो इस जोड़ी के जीवन से बेहद करीब से जुड़े रहे हैं, जिनमें न्यूयॉर्क, रोड आइलैंड और कैनसस सिटी जैसे इलाके शामिल हैं। दान पाने वाली इन संस्थाओं में मुख्य रूप से न्यूयॉर्क के 'फूड बैंक फॉर एनवाईसी', 'सिटी हार्वेस्ट' और 'म्यूजिकल मेंटर्स' शामिल हैं।

Advertisement

मदद

'फीडिंग अमेरिका' और चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल समेत इन संस्थाओं को मिली मदद

कैनसस सिटी के 'चिल्ड्रन्स मर्सी हॉस्पिटल' और रोड आइलैंड के 'कम्युनिटी फूड बैंक' के अलावा कुछ बड़े राष्ट्रीय संगठनों को भी यह दान मिला है। इनमें मशहूर गायिका डॉली पार्टन की 'इमेजिनेशन लाइब्रेरी', 'फीडिंग अमेरिका' और जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली संस्था 'ASPCA' शामिल हैं। बता दें कि कैनसस सिटी वही जगह है, जहां ट्रैविस केल्सी अपनी मशहूर फुटबॉल टीम 'कैनसस सिटी चीफ्स' के लिए खेलते हैं।

Advertisement

जश्न

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी आलीशान शादी की पार्टी

टेलर और ट्रैविस साल 2023 से साथ हैं। पिछले साल उन्होंने सगाई की थी। हाल ही में टेलर के प्राइवेट जेट को उनके होमटाउन 'नैशविले' में देखा गया था, जिसके बाद से उनके कुछ करीबियों की मौजूदगी में गुपचुप शादी करने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 3 जुलाई को न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में वो अपनी शादी का बहुत बड़ा आयोजन करने वाले है।

Advertisement