NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिलीज हुआ सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' का ट्रेलर, नजर आए शिखर धवन
    मनोरंजन

    रिलीज हुआ सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' का ट्रेलर, नजर आए शिखर धवन

    रिलीज हुआ सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' का ट्रेलर, नजर आए शिखर धवन
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 12, 2022, 03:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रिलीज हुआ सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' का ट्रेलर, नजर आए शिखर धवन
    सोनाक्षी और हुमा की 'डबल XL' का ट्रेलर रिलीज (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)

    "दुनिया को न, या तो सपने के साइज से ऐतराज होता है, या देखने वाले के साइज से" यही संदेश देती है सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल XL'। बीते कुछ दिनों से यह फिल्म चर्चा में थी। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म बॉडी पॉजिटिविटी का मजबूत संदेश दे रही है। खास बात ये है कि फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन भी गेस्ट अपिरेंस में नजर आ रहे हैं।

    बड़े सपने देखती हैं दोनों लड़कियां, क्या कर पाएंगी उन्हें पूरा?

    ट्रेलर की शुरुआत होती है शिखर धवन की एंट्री से। हालांकि, सपने में हुमा शिखर के साथ खुद को डांस करता हुआ देख रही होती हैं। फिल्म की दोनों किरदार बड़े सपने देखती हैं। हुमा का किरदार स्पोर्ट्स प्रजेंटर बनना चाहता है और सोनाक्षी का किरदार फैशन डिजाइनर। हालांकि, समाज उनकी मेहनत से पहले उनके मोटापे पर ध्यान देता है। आखिर में जहीर इकबाल का किरदार इन दोनों लड़कियों के सपनों का रास्ता आसान करता दिखाई देता है।

    फैटशेमिंग के खिलाफ संदेश देती है फिल्म

    फैटशेमिंग के खिलाफ संदेश देती है फिल्म

    'डबल XL' एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसका निर्देशन सतराम रमानी ने किया है। फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जो फैटशेमिंग के खिलाफ कड़ा संदेश देती है। टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा कुरैशी दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है, जैसा कि टीजर में भी देखा गया था। फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में एक गंभीर विषय पर चोट करती है।

    मुझे विश्वास है, यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करेगी- शिखर

    एक दिन पहले ही फिल्म से शिखर की तस्वीरें सामने आई थीं। इससे क्रिकेट प्रशंसक भी खुश हो गए थे। फिल्म का हिस्सा होने पर शिखर ने भी खुशी जताई थी। उन्होंने कहा, "जब मुझे यह मौका मिला और मैंने यह कहानी सुनी तो इसने मुझे काफी प्रभावित किया। यह पूरे समाज के लिए एक प्यारा सा संदेश है। मुझे उम्मीद है कि यह युवा लड़के, लड़कियों को उनके सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगी।"

    पहली बार पर्दे पर दिखेगी सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी

    यह फिल्म पहले 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। अब यह फिल्म 4 नवंबर को कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' से टकराएगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। दोनों अकसर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों दोनों की सगाई को लेकर भी खबरें आई थीं। हालांकि, दोनों ही सितारों ने इसपर खुद कोई बयान नहीं दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फिल्म का ट्रेलर
    सोनाक्षी सिन्हा
    हुमा कुरैशी
    डबल XL फिल्म

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    फिल्म का ट्रेलर

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' के ट्रेलर को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया कार्तिक आर्यन
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' का ट्रेलर रिलीज, संदीप किशन ने दिया एक्शन का तगड़ा डोज विजय सेतुपति
    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की 'सेल्फी' का ट्रेलर जारी, आमने-सामने दिखे दोनों अभिनेता अक्षय कुमार

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी की 'दहाड़' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
    शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बॉलीवुड पर क्यों भड़के? लगाया यह आरोप बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' नेटफ्लिक्स पर हुई प्रसारित नेटफ्लिक्स
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में जैकी श्रॉफ, पहले 'देवदास' में मिलाया था हाथ जैकी श्रॉफ

    हुमा कुरैशी

    'मोनिका ओ माय डार्लिंग' रिव्यू: दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री में सितारों ने छोड़ी छाप राजकुमार राव
    11 नवंबर को रिलीज होगी राजकुमार राव की 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', पोस्टर जारी नेटफ्लिक्स
    हुमा और सोनाक्षी की 'डबल XL' में नजर आएंगे क्रिकेटर शिखर धवन शिखर धवन
    सोनाक्षी और हुमा की 'डबल XL' की रिलीज टली, अब इस तारीख को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    डबल XL फिल्म

    पहले दिन 'फोन भूत', 'डबल XL' और 'मिली' ने सिनेमाघरों में कितने कमाए? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'फोन भूत' से 'भेड़िया' तक, नवंबर में सिनेमाघरों में आएंगी ये हिंदी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'राम सेतु' से 'डॉक्टर जी' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में आगामी फिल्में
    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023