रणबीर कपूर-साईं पल्लवी की 'रामायण' का खुमार लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर छाया, देखें वीडियो
लंदन का ट्राफलगर स्क्वायर दिवाली के जश्न में डूब गया, जब आने वाली फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए एक शानदार डांस इवेंट हुआ।
सीता के रूप में सजे कलाकार और चारों तरफ गूंजता संगीत साफ बता रहा था कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।
'रामायण' की एडवांस बुकिंग पहुंची इतने
'रामायण' ने एडवांस टिकट बिक्री से अब तक 96.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अलग-अलग भाषाओं में 25.68 लाख टिकटें बिक चुकी हैं।
भारतीय बाजार में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की बुकिंग सबसे ऊपर है, जबकि विदेशों में उत्तरी अमेरिका में भी इसका जलवा दिख रहा है, जहां सिर्फ प्रिव्यू से ही 1.20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
पूरी दुनिया में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, खासकर इसकी दमदार स्टार कास्ट और दीवाली पर होने वाली बड़ी रिलीज को देखते हुए।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2117678339276300291