'टॉक्सिक' अभिनेता यश ने की प्रशंसकों से खास अपील, जानिए क्या बोले?
अभिनेता यश अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ लौट आए हैं, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसकी रिलीज से पहले, फिल्म की टीम ने फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म के सीन रिकॉर्ड न करें और न ही कोई स्पॉइलर ऑनलाइन पोस्ट करें।
टीम का कहना है कि यह फिल्म उनकी सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसे उन्होंने हर फ्रेम, हर सीन और हर फैसले में उतारा है।
'टॉक्सिक' टीम ने अपनी फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग और मिल रहे समर्थन के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
यश की 'टॉक्सिक' में हैं कियारा आडवाणी और नयनतारा
'टॉक्सिक', 'KGF चैप्टर 2' के बाद यश की यह पहली फिल्म है, जिसमें कियारा, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
टीम चाहती है कि दर्शक बिना किसी स्पॉइलर के, बड़े पर्दे पर इस कहानी का पूरा लुत्फ उठाएं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।