यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' तीसरे हफ्ते में भी खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने 22 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 249.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह आंकड़ा 250 करोड़ का अहम पड़ाव छूने से बस जरा ही पीछे है। भले ही अब रोजाना दर्शक कम आ रहे हैं, फिर भी 'टॉक्सिक' लगातार अपनी कुल कमाई में इजाफा कर रही है।
दुनियाभर में 'टॉक्सिक' की कमाई पहुंची इतने करोड़
'टॉक्सिक' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भी खूब धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 341.52 करोड़ बटोर लिए हैं, जिसमें से 43.75 करोड़ की कमाई विदेशों से हुई है।
फिल्म की कमाई में कर्नाटक का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन इसके साथ ही, तमिलनाडु, केरलम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं।
अपनी खास कहानी और यश के जबरदस्त स्टार पावर की बदौलत 'टॉक्सिक' ने इस साल कड़ी टक्कर के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है।