Loading...
बॉक्स ऑफिस: रक्षाबंधन की छुट्टी भी नहीं आई काम, लगातार घट रहा 'टॉक्सिक' का खुमार
बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कैसा रहा 'टॉक्सिक' का हाल?

बॉक्स ऑफिस: रक्षाबंधन की छुट्टी भी नहीं आई काम, लगातार घट रहा 'टॉक्सिक' का खुमार

Aug 29, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस सफर सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग मिली और दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। हालांकि, पहले दिन के बम्पर कलेक्शन के बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट और मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। फिल्म को रक्षाबंधन का भी फायदा नहीं मिला। आइए जानें तीसरे दिन टॉक्सिक ने कितनी कमाई की।

कमाई

रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने कमाए बस इतने करोड़

रिलीज से पहले भारी चर्चा के बावजूद यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को समीक्षकों से मिले-जुले और नकारात्मक रिव्यू मिले हैं।

इसके बावजूद फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन कारोबार गिरकर 37.65 करोड़ रह गया।

सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के बावजूद फिल्म की कमाई में मंदी रही और ये महज 26.60 करोड़ रुपये ही जुटा पाई।

रिकॉर्ड

हिंदी भाषा में 'टॉक्सिक' ने बनाया ये रिकॉर्ड

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही हिंदी पट्टी में धमाकेदार प्रदर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। शानदार कमाई की बदौलत ये इस साल की 8वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।

इस दौरान फिल्म ने इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म की नजरें 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENT

कहानी

ऐसी है 'टॉक्सिक' की कहानी

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' गैंगस्टर राया (यश) की कहानी है, जिसे उसकी बहन गंगा (नयनतारा) ने पाला है। रेबेका (तारा सुतारिया) से रिश्ते के बावजूद राया को सर्कस आर्टिस्ट नादिया (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है।

उनकी ये लव स्टोरी और बेटे 'टिकट' से राया का सामना फिल्म का मुख्य मोड़ है। इसमें रुक्मिणी वसंत और सुदेव नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को यश और केवीएन प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है।

ADVERTISEMENT