Loading...
'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, भारत में हुआ इतना कारोबार
'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, भारत में हुआ इतना कारोबार

Sep 01, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में 6 दिन पूरे कर चुकी है। छुटि्टयों का फायदा उठाने के बाद इसने कारोबारी दिनों में दस्तक दे दी है, जिसका असर फिल्म के ताजा कलेक्शन पर देखने को मिल चुका है। खास बात यह है कि फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, घरेलू स्तर पर कमाई कम होते दिखी है।

कलेक्शन

'टॉक्सिक' की बॉक्स ऑफिस पर ताजा कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 6वें दिन और अपने पहले सोमवार को 7.45 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म का 5वें दिन कलेक्शन 23 करोड़ रुपये था, लेकिन कारोबारी दिनों में आते ही कमाई एकल संख्या में सिमट गई।

घरेलू स्तर पर फिल्म ने अब तक 221.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि, अपना 500 करोड़ रुपये का बजट वसूलने के लिए इसे अभी कड़ी मेहनत करनी होगी।

वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 304.05 करोड़ रुपये हो चुका है।

तुलना

'KGF 2' के मामले में बहुत पीछे है यश की 'टॉक्सिक'

यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' ने रिलीज के 6 दिनों के अंदर भारत में 467.95 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया था। इस हिसाब से देखा जाए, तो 'टॉक्सिक' अभी काफी पीछे है।

गीतू मोहनदार द्वारा निर्देशित यह एक गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा है, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं। तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी इसके मुख्य किरदारों में शामिल हैं।

फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ADVERTISEMENT