कियारा आडवाणी ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में, सूची देखकर हो जाएंगे हैरान
क्या है खबर?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कियारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर में कियारा कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'सिम्बा' और 'अपूर्वा'
फिल्म 'सिम्बा' के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी की पहली पसंद कियारा थीं। हालांकि, कियारा किसी और काम में व्यस्त थीं। जब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया, तब सारा अली खान को इसमें मुख्य भूमिका में लिया गया।
फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका का ऑफर कियारा को मिला था, लेकिन किसी और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया था।
#3 & #4
'हाउसफुल 4' और 'घानी'
इस सूची में 'हाउसफुल 4' का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में निर्माता कियारा को कृति खरबंदा की जगह कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ इनकार कर दिया।
साउथ फिल्म 'घानी' को कियारा ने व्यस्त शेड्यूल के कारण ठुकराया था। उस दौरान उनके पास पहले से ही कई अन्य प्रोजेक्ट्स की तारीखें थीं, जिसकी वजह से वह इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाईं।
जानकारी
#5 'लाइगर'
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' के लिए निर्माता चाहते थे कि कियारा मुख्य भूमिका में नजर आएं। हालांकि, कियारा ने इस ऑफर को समय की कमी की वजह से ठुकरा दिया था। इसके बाद इसमें अनन्या पांडे को लिया गया।