जानें यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की 14वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 101.10 करोड़ रुपये बटोरे थे।
वहीं, पहले हफ्ते में इसकी कमाई 239.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है।
रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 69 लाख रुपये कमाए, जो सोमवार के मुकाबले 8 प्रतिशत कम है।
'टॉक्सिक' ने भारत में कमाए इतने करोड़
10वें दिन से लेकर 14वें दिन तक 'टॉक्सिक' ने अपनी कमाई में सिर्फ 12.84 करोड़ रुपये ही जोड़े। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल कमाई 247.19 करोड़ रुपये हो गया है और डोमेस्टिक कमाई 295.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
मंगलवार की कमाई में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 16.52 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 47 लाख रुपये कमाए।
वहीं, हिंदी वर्जन ने 29.60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 22 लाख रुपये की कमाई की है। दुनिया भर में इस फिल्म ने 338.32 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छू लिया है।
इसमें विदेशों में मिले मजबूत सपोर्ट का बड़ा हाथ है। हालांकि, देश में इसकी रफ्तार थोड़ी कम हुई है।