टोविनो थॉमस के नाम पर हो रह फर्जी ईमेल फ्रॉड, अभिनेता ने फैंस को बताया बचने का तरीका
मनोरंजन
मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस ने अपने प्रशंसकों को ईमेल से हो रही एक धोखाधड़ी के बारे में सावधान किया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम से tovinothomas79@gmail.com ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके लोगों से संपर्क कर रहा है। टोविनो ने साफ किया कि यह उनका अकाउंट नहीं है।
टोविनो ने की ईमेल रिपोर्ट करने और डिलीट करने की अपील
टोविनो ने अपील की है कि अगर किसी को इस ईमेल आईडी से कोई संदेश मिलता है, तो उसका जवाब न दें। साथ ही, अपनी निजी जानकारी साझा न करें, किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी को पैसे भेजें।
उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे ईमेल को तुरंत रिपोर्ट करें और डिलीट कर दें। टोविनो ने सलाह दी कि अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि कोई और धोखे का शिकार न हो।
टोविनो पहले भी ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में बात कर चुके हैं। वे चाहते हैं कि उनके फैंस ऐसी चालबाजियों से सावधान रहें।