Loading...
जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे
ये हैं प्रीति जिंटा की टॉप-5 फिल्में

जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे

Jan 31, 2023
08:04 am

क्या है खबर?

प्रीति जिंटा इन दिनों भले ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन उनके निभाए हुए किरदार प्रशंसकों को उन्हें भूलने नहीं देते। 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर अमेरीका में बस गईं। 2001 में वह सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कहलाने वाली प्रीति 31 जनवरी को 48वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, नजर डालते हैं उनकी IMDb की टॉप-5 फिल्मों पर।

#1

दिल चाहता है

दोस्ती की मिसाल देने के लिए आज भी लोग 2001 की इस फिल्म का जिक्र करते हैं।

इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

इस फिल्म की लोकप्रियता के बाद ही गोवा दोस्तों का पसंदीदा डेस्टिनशन बन गया था।

फिल्म में प्रीति आमिर के ऑपोजिट नजर आई थीं।

IMDb पर इस फिल्म को 8.1 स्टार मिले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#2

कल हो न हो

यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण करण जौहर तो इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था।

फिल्म में प्रीति, शाहरुख खान और सैफ अली खान की तिकड़ी कमाल है।

फिल्म में प्रीति ने नैना का किरदार निभाया था। यह उनके यादगार किरदारों में से एक है।

यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म अपने गानों की वजह से भी खूब लोकप्रिय रही।

फिल्म की IMDb रेटिंग 7.9 है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

ADVERTISEMENT

#3

वीर-जारा

2004 की फिल्म 'वीर-जारा' प्यार और प्यार में अलगाव की मार्मिक कहानी है।

फिल्म में प्रीति एक पाकिस्तानी लड़की जारा के किरदार में हैं जिससे भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी वीर (शाहरुख) को प्यार हो जाता है।

जारा की भूमिका प्रीति ने इतनी बारीकि से निभाई कि इस किरदार में अब किसी और की कल्पना भी मुमकिन नहीं है।

IMDb पर इस फिल्म की 7.8 रेटिंग है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENT

#4

लक्ष्य

2004 की फिल्म 'लक्ष्य' बॉलीवुड की बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है जिसमें प्रीति का किरदार एक महिला रिपोर्टर का है। कहा जाता है यह किरदार पत्रकार बरखा दत्त से प्रेरित है।

फरहान अख्तर द्वारा लिखी इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

#5

कोई मिल गया

'कोई मिल गया' 2003 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने रोहित का किरदार निभाया था जो एक बीमारी के कारण मानसिक रूप से बच्चा रह जाता है।

फिल्म में उनकी जोड़ी प्रीति के साथ बनी थी। निशा के किरदार में उनकी रोहित के साथ दोस्ती खूब पसंद की गई।

इस फिल्म के बाद 'कृष' फ्रैंचाइजी की शुरुआत हो गई।

7.1 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

प्रीति ने 1998 की फिल्म 'दिल से' में बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह सहायक किरदार में नजर आई थीं। प्रीति IPL टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन भी हैं।

ADVERTISEMENT