Loading...
स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर ये फिल्में, IMDb पर मिली दमदार रेटिंग
स्वतंत्रता दिवस पर देखने लायक फिल्में

स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर ये फिल्में, IMDb पर मिली दमदार रेटिंग

Aug 13, 2026
09:13 am

क्या है खबर?

भारत देश इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन युवाओं, खासतौर पर GEN-Z को देशभक्ति, जोश और बहादुरी की भावना का गहराई से एहसास कराने का शानदार अवसर प्रदान कर सकता है। OTT पर देशप्रेम से भरपूर ऐसी कई कालजयी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें IMDb ने भी दमदार रेटिंग के साथ नवाजा है। अगर आप भी इस 15 अगस्त को घर बैठे देशप्रेम की भावना में डूबना चाहते हैं, तो ये फिल्में जरूर देखें।

#1 & #2

'स्वदेश' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'

साल 2004 में आई शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'स्वदेश' देशप्रेम के साथ-साथ गांवों के संघर्ष, जमीनी हकीकत, शिक्षा की कमी और जातिवाद जैसे विषयों को गहराई से दिखाती है।

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को IMDb ने 8.2 की रेटिंग मिली है।

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनका किरदार अजय देवगन ने निभाया है। 8.2 की रेटिंग के साथ यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#3 & #4

'रंग दे बसंती' और 'सरफरोश'

आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' जियोहॉटस्टार पर मौजूद है और इसे 8.1 की रेटिंग मिली है।

इसकी कहानी दिखाती है कि कैसे आधुनिक युवा देश के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ एक नई क्रांति की शुरुआत कर सकते हैं।

1999 में आई 'सरफरोश' भी आमिर की फिल्म है, जिसकी कहानी आतंकवाद और हथियारों की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। यूट्यूब पर मौजूद इस फिल्म को भी 8.1 की रेटिंग मिली है।

ADVERTISEMENT

#5

'शेरशाह'

देशभक्ति पर आधारित सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' 2021 में रिलीज हुई थी और अब अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित ये कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है।

फिल्म में देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को दिखाया गया है, जो आज भी हर भारतीय की आंखों में आंसू और सीने में गर्व भर देता है।

इसे IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है।

ADVERTISEMENT