NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'KGF' से अलग सुपरस्टार यश की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
    मनोरंजन

    'KGF' से अलग सुपरस्टार यश की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

    'KGF' से अलग सुपरस्टार यश की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 17, 2022, 11:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'KGF' से अलग सुपरस्टार यश की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
    यश की ये पांच फिल्में जरूर देखें

    कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF' और 'KGF 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। यश साउथ का एक बड़ा नाम हैं और 'KGF' और 'KGF 2' के अलावा भी उनकी कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर धमाल मचाया है। अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको यश की एक से बढ़कर एक फिल्में ऑनलाइन मिल जाएंगी। आइए आपको उनकी बेहतरीन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    मिस्टर एंड मिसेज रामचारी

    इस रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म के निर्देशन की कमान संतोष आनंदराम ने संभाली और इसकी कहानी भी उन्हीं की कलम से निकली। 2014 में आई इस फिल्म में यश ने अपने अभिनय से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था। इसमें उनके साथ अभिनेत्री राधिका पंडित नजर आई थीं। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है, जिसमें यश और राधिका ने कॉलेज स्टूडेंट बनकर फैंस का दिल जीत लिया था। यह फिल्म आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी।

    मास्टरपीस

    यह एक एक्शन फिल्म थी, जो 2015 में दर्शकों के बीच आई थी। मंजू मंडाव्या को निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी। फिल्म में यश ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को अपना मुरीद बनाया ही, इसी के साथ उनके एक्शन सीन भी इसमें देखने लायक थे। यश के अलावा शान्वी श्रीवास्तव, चिक्कन्ना, सुहासिनी मणिरत्नम ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया। इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    गूगली

    गूगली भी यश के करियर की उन फिल्मों में शुमार है, जिसने इंडस्ट्री में उनका कद बढ़ाने में काफी मदद की है। 2013 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में यश अभिनेत्री कृति खरबंदा संग इश्क फरमाते दिखे थे। फिल्म में वह बिजनेसमैन की भूमिका में थे, जिसे कृति से प्यार हो जाता है। दोनों की मुलाकात एक सेमिनार में होती है। उनकी लव स्टोरी देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। फिल्म ZEE5 और यूट्यूब पर मौजूद है।

    राजा हुली

    यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 2013 में आई थी। गुरु देशपांडे ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में यश के साथ अभिनेत्री मेघना राज थीं। यह फिल्म 2012 की तमिल फिल्म 'सुंदरपांडियन' का रीमेक थी। फिल्म में यश ने राजा हुली का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। आप जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड

    2016 में यह रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई थी। 'संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड' की कहानी लव ट्राई एंगल पर आधारित है। इसमें यश के साथ राधिका पंडित अहम भूमिका में दिखीं। फिल्म में यश ने शरीफ लड़के संतु की भूमिका निभाई, जिसे सब प्यार करते हैं, लेकिन संतु, राधिका का दीवाना है। हालांकि, फिल्म की कहानी में ट्विस्ट विलेन लेकर आता है। यश की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था। फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यश मूल रूप से कन्नड़ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने टीवी के बाद अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी गिनती कन्नड़ सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में होती है। यश ने टीवी धारावाहिक 'उत्तरायण' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    KGF चैप्टर 2

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभुदेवा
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बॉलीवुड समाचार

    KGF चैप्टर 2

    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    फिल्म इंडस्ट्री ने खेला नया दांव, 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ये बहुप्रतीक्षित खलनायक इमरान हाशमी
    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई KGF चैप्टर 3
    KGF चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्राेड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह सालार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023