नेटफ्लिक्स पर लौटा टॉम सेगुरा का 'बैड थॉट्स' सीजन 2, इस बार मिलेगा कॉमेडी की डबल डोज
मनोरंजन
टॉम सेगुरा की डार्क कॉमेडी सीरीज 'बैड थॉट्स' नेटफ्लिक्स पर अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। इस बार छह नए एपिसोड में वर्जित विषयों, फोबिया और आज के जमाने के डरों जैसे कई मुद्दों पर बात की जाएगी।
इनमें ड्रामा, सस्पेंस और धारदार हास्य का खास मिश्रण देखने को मिलेगा।
'बैड थॉट्स' को IMDb पर मिली कितनी रेटिंग?
सीजन दो का पहला एपिसोड 'बैड इंपल्स' एक सीक्रेट एजेंट की कहानी कहता है, जो कुछ अजीबोगरीब हालात में फंस जाता है, यहां तक कि वर्चुअल रियलिटी भी गड़बड़ा जाती है।
इसके अलावा, ये एपिसोड जहरीले प्रभावों और कुछ हटके प्रेम कहानियों को भी उजागर करते हैं। शो में टॉम सेगुरा के साथ कई अन्य बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।
पिनर टॉपराक और गेरिट वंडर का संगीत, साथ ही निकोलस विसनेट के विजुअल्स, इस शो की अपनी एक अलग पहचान बनाए रखते हैं। फिलहाल, IMDb पर 'बैड थॉट्स' को 6.2/10 की रेटिंग मिली है।