क्या स्पाइडर-मैन 5 आ रही है? टॉम हॉलैंड ने दिया बड़ा संकेत; 'ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास
टॉम हॉलैंड ने एक बड़ी खबर दी है। दरअसल 'स्पाइडर-मैन 5' पर बातचीत शुरू हो चुकी है।
हालांकि, अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन उन्होंने बताया, 'इसकी संभावना है... अभी थोड़ी स्पष्टता नहीं है, पर मुझे पूरा यकीन है कि स्पाइडर-मैन का भविष्य काफी उज्ज्वल होगा।'
यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब उनकी हालिया फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने एक नया कीर्तिमान बनाया है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने कमाए इतने करोड़
'ब्रांड न्यू डे' ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में 8,824 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह किसी भी फेज छह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
इस बड़ी कामयाबी के साथ, टॉम पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनके नाम 4 सबसे बड़ी वैश्विक बॉक्स ऑफिस ओपनिंग का रिकॉर्ड है।
यह कामयाबी उन्हें 'स्पाइडर-मैन' और 'एवेंजर्स' फिल्मों की बदौलत मिली है। MCU से जुड़ने के बाद से, वह हॉलीवुड के शीर्ष सितारों में से एक बन गए हैं।