'स्पाइडर-मैन' को अलविदा कहेंगे टॉम हॉलैंड, बोले- सारी योजना पहले से तय है
क्या है खबर?
मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के जरिए टॉम हॉलैंड ने 'पीटर पार्कर' के रूप में वापसी की है। हाल ही में, उन्होंने बताया कि 'स्पाइडर-मैन' के भविष्य के लिए मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स के पास उनके किरदार की विदाई को लेकर पहले से योजना तैयार है। अभिनेता ने खुशी जताई कि उनकी जगह भविष्य में कोई और 'स्पाइडर-मैन' के किरदार को आगे लेकर जाएगा। टॉम ने यह भी बताया कि वह किसे इस किरदार में देखना चाहेंगे।
खुलासा
दूसरे कलाकार को सौंपी जाएगी स्पाइडर-मैन' की जिम्मेदारी
हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड पॉडकास्ट से बातचीत में, टॉम ने कहा, "स्पाइडर-मैन: नो वे होम की शूटिंग खत्म होने के बाद से ही हम एक पूरी योजना पर काम कर रहे हैं। यह योजना तैयार है। इसमें कुछ बदलाव जरूर होंगे, लेकिन कमान सौंपने को लेकर मेरा नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है, और मुझे लगता है कि यह बहुत रोमांचक है।"
उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि जब हमारी ऐसी बातचीत होती हैं। ऐसी बात करते हुए मैं रोमांचित हो जाता हूं।"
इच्छा
इस अभिनेता को स्पाइडर-मैन बनते देखना चाहते हैं टॉम
एक अन्य इंटरव्यू में, अभिनेता ने बताया कि वह किसे 'स्पाइडर-मैन' की पोशाक पहने देखना चाहेंगे।
उन्होंने चर्चित सीरीज 'एडोलेसेंस' (2025) के अभिनेता ओवेन कूपर का नाम सुझाते हुए कहा था, "ओवेन कूपर बहुत बढ़िया रहेंगे। जाहिर है कि वह बहुत टैलेंटेड हैं और आजकल हर तरफ उनकी चर्चा है।"
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले, टॉम ने 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग', 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में 'पीटर पार्कर' का किरदार निभाया है।