टॉम हैंक्स की आखिरी विदाई, हमेशा के लिए बंद हो रहा 'द लेट शो'
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स 13 मई को 'द लेट शो' में आखिरी बार मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। स्टीफन कोलबर्ट के साथ यह उनकी 18वीं शिरकत होगी। खास बात यह है कि इस एपिसोड के ठीक 8 दिन बाद, 21 मई को ये मशहूर शो हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। एक दशक से भी ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो के लिए हैंक्स की ये विदाई एक शानदार दौर के अंत जैसी है।
सितारों से सजेगा 'द लेट शो' का आखिरी हफ्ता
शो के आखिरी हफ्ते में सितारों का जमावड़ा लगेगा। 12 मई को जूलिया लुईस-ड्रेफस और पेड्रो पास्कल आएंगे, जबकि हफ्ते के दौरान बिली क्रिस्टल और जॉन क्रासिनस्की जैसे दिग्गज भी शिरकत करेंगे। 14 मई को डेविड लेटरमैन की खास वापसी होगी, वहीं 11 मई को जिमी फैलन और जिमी किमेल समेत 'स्ट्राइक फोर्स फाइव' की पूरी टीम एक साथ दिखेगी। आखिरी एपिसोड में बिली आइलिश की परफॉर्मेंस के साथ इस यादगार शो को एक शानदार और भावुक विदाई दी जाएगी।