टॉम क्रूज अमीर तेल कारोबारी बन दुनियाभर में मचाएंगे तबाही, 'डिगर' से होगा बड़ा धमाका
मनोरंजन
टॉम क्रूज ‘डिगर’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल नाम के एक अमीर तेल कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं। उनके कुछ फैसलों से दुनिया में बड़ी तबाही मच जाती है। फिल्म पैसे और ताकत के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को दिखाती है। इसमें व्यंग्य के साथ पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी उठाया गया है।
टॉम क्रूज के साथ फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
निर्देशक एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की ये फिल्म ‘द रेवेनेंट’ के बाद उनकी पहली इंग्लिश फिल्म है। इसमें टॉम क्रूज के साथ रिज अहमद, सैंड्रा हॉलर और जॉन गुडमैन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के लिए टॉम क्रूज ने प्रॉस्थेटिक्स और पैडिंग की मदद से अपना लुक बदला है। इसके विजुअल्स विस्टा विजन और IMAX फॉर्मेट में तैयार किए गए हैं, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव मिलने की उम्मीद है।