Page Loader
क्या शाहरुख खान नहीं, यह हॉलीवुड एक्टर था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए पहली पसंद?

क्या शाहरुख खान नहीं, यह हॉलीवुड एक्टर था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए पहली पसंद?

Oct 19, 2019
06:50 pm

क्या है खबर?

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के शनिवार को 24 साल पूरे हो चुके हैं। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली और सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की लव स्टोरी को काफी पसंद किया गया था। अब इसके 24 साल पूरे होने के बाद इसकी कास्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यकीनन इसके बार में कम ही लोगों को पता होगा।

जानकारी

सैफ अली खान थे फिल्म के लिए पहली पसंद

जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए पहली पसंद थे। मेकर्स द्वारा राज मल्होत्रा के किरदार के लिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के नाम पर भी विचार किया गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें टॉम क्रूज का इंस्टाग्राम पोस्ट

जानकारी

फिल्म के 24 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया वीडियो

वहीं, अपनी फिल्म के 24 साल पूरे होने पर काजोल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में काजोल ने लिखा है, 'अभी भी चश्मा लेकर 24 साल बाद भी इसे पढ़ रही हूं।'

ट्विटर पोस्ट

देखें काजोल द्वारा शेयर किया गया वीडियो

खास बात

आज भी मराठा मंदिर में चलता है फिल्म का एक शो

वहीं, इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज़ हुई इस फिल्म का एक शो आज भी हर रोज मुंबई के मराठा मंदिर टॉकीज में चलता है। साल 1995 में आई फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने लोगों को काफी हंसाया, रुलाया और प्रेम को सोचने के नज़रिए की अलग दिशा भी दी। यकीनन यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने मोब्बत की परिभाषा बदल दी थी।

जानकारी

फिल्म के कई डायलॉग हुए थे फेमस

इसके कुछ डायलॉग्स जैसे-'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी'। 'बड़े बड़े शहरों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं'। अगर ये तुझे प्यार करती है तो पलट कर देखेगी..पलट'। आज भी काफी फेमस हैं।

रोल

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की बात करें तो इसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा अमरीष पुरी, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी अहम किरदारों में दिखाई दिए थे। इसके एक सीन में फिल्ममेकर करण जौहर भी नज़र आए थे। जानकारी के मुताबिक, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने ही सुझाया था। पहले इसका टाइटल कुछ और रखा गया था।