NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जोकर 2: सामने आई वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक; क्या जेल में है अर्थर फ्लेक?
    मनोरंजन

    जोकर 2: सामने आई वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक; क्या जेल में है अर्थर फ्लेक?

    जोकर 2: सामने आई वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक; क्या जेल में है अर्थर फ्लेक?
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 11, 2022, 11:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    जोकर 2: सामने आई वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक; क्या जेल में है अर्थर फ्लेक?
    दुनियाभर के प्रशंसकों को है 'जोकर 2' का इंतजार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jokermovie)

    हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' ने दुनियाभर में तारीफें बटोरी थीं। फिल्म की झोली में कई ऑस्कर नॉमिनेशन के साथ ऑस्कर की ट्रॉफी भी आई थी। अर्थर फ्लेक उर्फ जोकर के किरदार में वॉकिन फीनिक्स ने सभी को खुद से बांध लिया था। फिल्म के सीक्वल की लंबे समय से चर्चा हो रही है। इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी हो चुकी है। अब 'जोकर 2' से निर्देशक टॉड फिलिप्स ने वॉकिन की पहली झलक पेश की है।

    पहली तस्वीर में यूं नजर आए वॉकिन

    टॉड ने इंस्टाग्राम पर वॉकिन कि तस्वीर के साथ लिखा, 'पहला दिन, हमारा लड़का, जोकर।' तस्वीर से ऐसा लगता है कि अर्थर जेल में है। वह बिना कपड़ों के लेटा है और एक शख्स उसका चेहरा शेव कर रहा है। टॉड की इस तस्वीर ने फिल्मी हस्तियों से लेकर आम प्रशंसकों तक को उत्साहित कर दिया है। इसके पहले टॉड ने फिल्म का म्यूजिकल टीजर शेयर किया था, जिसके बाद प्रशंसकों की ऐसी ही बेसब्री देखने को मिली थी।

    'जोकर 2' की पहली झलक

    Instagram post

    A post shared by toddphillips on December 11, 2022 at 10:45 am IST

    प्रशंसकों को लेडी गागा की झलक का भी इंतजार

    जहां एक तरफ वॉकिन की तस्वीर से प्रशंसक उत्साहित हैं, वहीं कई प्रशंसक टॉड से लेडी गागा की झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं। इस साल अगस्त में घोषणा हुई थी कि 'जोकर 2' में लेडी गागा हार्ले क्विन की भूमिका निभाएंगी। निर्माताओं ने इस किरदार के बारे में ज्यादा कुछ जाहिर नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्ले क्विन अर्थर की साइकैट्रिस्ट होगी, जो उसके प्यार में पड़कर उसके काले कारनामों में उसका साथ देगी।

    2024 में रिलीज होगी 'जोकर 2'

    'जोकर 2' एक म्यूजिकल फिल्म होगी। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी। 'जोकर' इसके ठीक पांच साल पहले 4 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी। पहले यह फिल्म स्टैंडअलोन फिल्म रहने वाली थी, यानी कि इसका सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, इसकी जबरदस्त कमाई, दो ऑस्कर पुरस्कार और 11 नॉमिनेशन के बाद इसकी सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल लाने की योजना बनाई गई।

    ऑस्कर में छा गई थी 'जोकर'

    टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर' 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक ऐसे जोकर की कहानी है जो समाज से लगातार सताए जाने की वजह से तनाव में है। यह तनाव आखिर में उसे एक हत्यारा बना देता है। एक सीधे-सादे कॉमेडियन के विलेन बनने की इस कहानी ने लोगों का दिल छू लिया था। फिल्म ने दुनियाभर में धूम मचाई थी। इसे 11 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले थे। वॉकिन ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    लेडी गागा

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक, 'मन्नत' के बाहर किया इंतजार शाहरुख खान
    रात में सोने से पहले पीएं ये 5 तरह की चाय, आएगी सुकून भरी नींद हर्बल चाय
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए  भारत जोड़ो यात्रा
    नेपाल के आसिफ शेख ने जीता 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', जानें क्यों मिला उन्हें यह अवार्ड ICC अवार्ड्स

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    ऑस्कर पुरस्कार

    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर
    ऑस्कर 2023: किस श्रेणी में किसे मिला नामांकन? देखें पूरी लिस्ट गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट RRR फिल्म

    लेडी गागा

    हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023