Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी
मनोरंजन

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी
लेखन आकांक्षा शर्मा
Aug 05, 2022, 02:43 pm 3 मिनट में पढ़ें
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी
'जोकर 2' में नजर आएंगी लेडी गागा

चर्चित हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' के सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। अब निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसी के साथ एक और खास खबर सामने आई है। चर्चा थी कि निर्माता लेडी गागा से फिल्म के लिए बात कर रहे हैं। अब लेडी गागा ने खुद पुष्टि कर दी है कि वह इस फिल्म में नजर आएंगी। वह फिल्म में वॉकिन फीनिक्स के ऑपोजिट हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी।

रोल
हार्ले क्विन के किरदार में नजर आएंगी लेडी गागा

लेडी गागा ने गुरुवार को एक म्यूजिकल टीजर के साथ यह खबर दी। फिल्म में वह हार्ले क्विन के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने फिलहाल इस किरदार के बारे में ज्यादा कुछ जाहिर नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्विन जोकर की साइकैट्रिस्ट है जो उसके प्यार में पड़ जाती है। उसकी साथी बनकर वह भी अपराध करने में उसका साथ देती है। हालांकि, दोनों का रिश्ता सहज नहीं है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

हार्ले क्विन DC कॉमिक्स का एक लोकप्रिय किरदार है। निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रोस के लिए यह किरदार अकसर लकी साबित हुआ है। इससे पहले मार्गट रॉबी फिल्म 'सूसाइड स्क्वॉड', 'बर्ड्स ऑफ प्रे' और 2021 की 'द सूसाइड स्क्वॉड' में यह किरदार निभा चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट
लेडी गागा ने शेयर किया म्यूजिकल टीजर

Joker: Folie à Deux
10.04.24 pic.twitter.com/obp7T9lBFL

— Lady Gaga (@ladygaga) August 4, 2022
जोकर
'जोकर' के ठीक पांच साल बाद रिलीज होगी 'जोकर 2'

खबर है कि 'जोकर 2' एक म्यूजिकल फिल्म होगी। यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी। जोकर इसके ठीक पांच साल पहले 4 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी। पहले यह फिल्म स्टैंडअलोन फिल्म रहने वाली थी। यानी कि इसका सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, इसकी जबरदस्त कमाई, दो ऑस्कर पुरस्कार और 11 नॉमिनेशन के बाद इसकी सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल लाने की योजना बनाई गई है।

जोकर
दुनिया भर में छा गई थी 'जोकर'

टॉड फिलिप्स की फिल्म जोकर 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक ऐसे जोकर की कहानी है जो समाज से लगातार सताए जाने की वजह से तनाव में है। यह तनाव आखिर में उसे एक हत्यारा बना देता है। एक सीधे-सादे कॉमेडियन के विलेन बनने की इस कहानी ने लोगों का दिल छू लिया था। फिल्म में अर्थर फ्लेक (जोकर) के किरदार के लिए अभिनेता वॉकिन फीनिक्स ने ऑस्कर अपने नाम किया था।

परिचय
दुनियाभर में है लेडी गागा की दीवानगी

लेडी गागा मशहूर अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर, परफॉर्मर और अभिनेत्री हैं जिनकी दीवानगी दुनियाभर में है। उनके 'पोकर फेस', 'शैलो' और 'आई विल ऑल्वेज रिमेंबर अस' जैसे गाने खूब लोकप्रिय हैं। लेडी, ब्रैडली कूपर के साथ फिल्म 'अ स्टार इज़ बॉर्न' में नजर आईं थी। इस फिल्म के 'शैलो' गाने के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिला था। शैलो के लिए लेडी को गोल्डन ग्लोब, ग्रैमी और बाफ्टा अवॉर्ड भी दिया गया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
हॉलीवुड फिल्में
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स'
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स' मनोरंजन
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील देश
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन खेलकूद
हॉलीवुड समाचार
नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन
नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन मनोरंजन
क्या जेल जाएंगी शकीरा? टैक्स धोखाधड़ी मामले में आठ साल सजा की मांग
क्या जेल जाएंगी शकीरा? टैक्स धोखाधड़ी मामले में आठ साल सजा की मांग मनोरंजन
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना मनोरंजन
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर? मनोरंजन
और खबरें
हॉलीवुड फिल्में
जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में
जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में मनोरंजन
मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप?
मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? मनोरंजन
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम
'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022