Page Loader
आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों का नाम आगे
आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान

आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों का नाम आगे

Aug 24, 2023
03:40 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत के सम्मानित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे की जाएगी। 69वें फिल्म पुरस्कारों की सूची सूचना प्रसारण मंत्रालय जारी करेगा। इसका प्रसारण PIB के सोशल मीडिया हैंडल पर किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्में और अभिनेता इस पुरस्कार की श्रेणी में शामिल हैं। इस बार भी दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड फिल्मों और सितारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम सबसे आगे

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मलयालम फिल्मों का बोलबाला होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या, राम चरण, जूनियर एनटीआर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में शामिल हैं। 'जय भीम', 'RRR', 'पुष्पा: द राइज', 'नयट्टू', 'मिन्नल मुरली' और कई अन्य सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए आगे हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की सूची में आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम सामने आ रहा है। आलिया को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए और कंगना रनौत को 'थलाइवी' के लिए पुरस्कार मिल सकता है।

लिस्ट

आर माधवन की झोली में आ सकते हैं कई पुरस्कार 

मलयालम फिल्म 'नायट्टू' अभिनेता जोजू जॉर्ज सर्वश्रेष्ठ एक्टर पुरस्कार की रेस में आगे चल रहे हैं। आर माधवन की झोली में भी 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए कई पुरस्कार आ सकते हैं। इसके अलावा एमएम कीरवानी अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR' में सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक निर्देशन का अवॉर्ड जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। साउथ की फिल्म 'मिननल मुरली' भी पुरस्कार जीत सकती है, जिसका निर्देशन बेसिल जोसेफ ने किया था।