LOADING...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': नई रोशन भाभी बनीं मोनाज मेवावाला, जानिए उनके बारे में 
कौन हैं मोनाज मेवावाला? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@monazmevawalla)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': नई रोशन भाभी बनीं मोनाज मेवावाला, जानिए उनके बारे में 

Dec 19, 2023
08:21 pm

क्या है खबर?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक है। हाल ही में यह शो 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी की वापसी को लेकर चर्चा में था। हालांकि, दयाबेन तो नहीं आई, लेकिन निर्माताओं ने दर्शकों की मुलाकात की नई रोशन भाभी यानी मोनाज मेवावाला से करवाई। इससे पहले मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरादर जेनिफर मिस्त्री ने निभाया था। आइए मोनाज के बार में जानते हैं।

मोनाज

इन टीवी शो में नजर आ चुकी हैं मोनाज

जेनिफर की जगह अब रोशन भाभी के किरदार में मोनाज नजर आ रही हैं। मोनाज पेशे से एक अभिनेत्री और डांसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आया टीवी शो 'किट्टी पार्टी' के जरिए की थी। मोनाज ने 'मीत मिला दे रब्बा', 'अर्धांगिनी- एक खूबसूरत जीवन साथी' और 'लो कल्लो बात' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। 37 वर्षीय मोनाज 'कसूर' सहित कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो