Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
मनोरंजन

'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे

'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
लेखन आकांक्षा शर्मा
Jun 24, 2022, 08:18 pm 3 मिनट में पढ़ें
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
नेहा को आखिरी छह महीने का भुगतान नहीं हुआ

चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ही शो के कई मुख्य कलाकार शो छोड़कर जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था। अब शो की पुरानी कलाकार नेहा मेहता ने निर्माताओं पर आरोप लगाया है कि दो साल बाद भी उनके बकाया पैसे नहीं दिए गए हैं। बता दें नेहा 2020 में इस शो से बाहर हो गई थीं।

बयान
नेहा ने निर्माताओं से किया था संपर्क

बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार नेहा को आखिरी छह महीने का भुगतान नहीं मिला है। इस बारे में बातचीत करते हुए नेहा ने कहा, "मैंने निर्माताओं से संपर्क किया था, लेकिन इस बारे में कोई हल नहीं निकला है। मुझे बार-बार शिकायत करना पसंद नहीं। उम्मीद है जल्द ही यह मसला सुलझ जाएगा और मुझे अपनी मेहनत की कमाई मिल जाएगी।" नेहा शो की शुरुआत से ही उसका हिस्सा थीं। उन्होंने शो में करीब 12 साल काम किया है।

नेहा मेहता
शो छोड़ने के बाद अन्य नेहा ने किए नए काम

नेहा 'तारक मेहता' में 2008 से अंजली का किरदार निभा रही थीं। 2020 में उन्होंने निजी कारणों से इस शो को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शो छोड़ने के बाद नेहा एक गुजराती फिल्म की शूटिंग कर चुकी हैं। वह जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। नेहा के अलावा दिशा वकानी, गुरचरण सिंह, और शैलेश लोढ़ा जैसे कलाकार भी शो से बाहर हो चुके हैं।

शैलेश लोढ़ा
तारक मेहता से निकलकर शैलेश को मिला ये शो

कुछ समय पहले अभिनेता शैलेश ने भी यह शो छोड़ दिया था। इसके बाद शैलेश अपना खुद का शो 'वाह भई वाह' लेकर तैयार हैं। यह शो शोमारू टीवी पर जल्द प्रसारित होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाह भाई वाह' एक काव्य शो होगा, जहां कवि समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक कविताओं का पाठ करेंगे। इसमें हास्य कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। मेजबान होने के अलावा शैलेश कविताएं भी सुनाएंगे।

परिचय
14 सालों से दर्शकों को गुदगुदा रहा 'तारक मेहता'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार टीवी शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हैं। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

'तारक मेहता...' में दया बेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। दिशा के शो से निकलने के बाद से भी प्रशंसक असमंजस में हैं कि क्या शो में दया बेन का किरदार फिर से लौटेगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
टीवी शो
टेलीविजन मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
ताज़ा खबरें
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास टेक्नोलॉजी
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन मनोरंजन
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये ऑटो
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC करियर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता देश
टीवी शो
कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी?
कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी? मनोरंजन
'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निया शर्मा समेत ये हस्तियां
'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निया शर्मा समेत ये हस्तियां मनोरंजन
KBC में प्रतिभागियों के संघर्षों से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं- अमिताभ बच्चन
KBC में प्रतिभागियों के संघर्षों से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं- अमिताभ बच्चन मनोरंजन
इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान
इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान मनोरंजन
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम मनोरंजन
और खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी मनोरंजन
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं देबिना-गुरमीत, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं देबिना-गुरमीत, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी मनोरंजन
क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?
क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल? मनोरंजन
पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म
पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म मनोरंजन
जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि
जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा?
क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा? मनोरंजन
क्या अब 'टप्पू' छोड़ने वाले हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो?
क्या अब 'टप्पू' छोड़ने वाले हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो? मनोरंजन
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल! मनोरंजन
'तारक मेहता...' फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन फिर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
'तारक मेहता...' फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन फिर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022