NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानिए कब-कब दी धमकी
    अगली खबर
    सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानिए कब-कब दी धमकी
    लॉरेंस बिश्नोई ने कब-कब रची सलमान खान की हत्या की साजिश?

    सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानिए कब-कब दी धमकी

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 20, 2023
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई आरोपों में जेल की सजा काट रहे लॉरेंस बिश्नोई ने फिर सलमान खान को धमकी दी है, जिसके बाद सलमान की जान पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

    एक ओर जहां सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं बिश्नोई के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

    आइए आपको बताते हैं कि इससे पहले उसने कब-कब सलमान को जान से मारने की धमकी दी।

    शुरुआत

    क्यों सलमान के पीछे पड़ा है बिश्नोई?

    बिश्नोई ने जनवरी 2018 में जोधपुर की एक अदालत में सलमान को पहली बार धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में सलमान फंसे हैं, जिसको लेकर बिश्नोई, सलमान से बदला लेना चाहता है।

    उसने धमकी दी थी कि वह सलमान को हिरण के शिकार की सजा उसकी हत्या करके देगा। उसने 2018 में सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी।

    दरअसल, बिश्नोई समाज काला हिरण को पवित्र जानवर मानता है।

    साजिश

    संपत नेहरा को सलमान की रैकी के लिए भेजा मुंबई

    बिश्नोई ने पहली बार 2018 में गैंगस्टर संपत नेहरा को सलमान की हत्या के लिए मुंबई भेजा था। सलमान की रैकी करने के लिए वह हैदराबाद से करीब 400 किलोमीटर दूर निर्मल में रहने लगा था।

    सलमान कब आते थे, कब जाते थे, उनके पूरे शेड्यूल का वीडियो बनाया। उनके घर गैलेक्सी आपर्टमेंट की कई तस्वीरें लीं। कुछ दिन रैकी के बाद वह हैदराबाद लौट गया, लेकिन हैदराबाद में CCTV फुटेज में कैद होने की वजह से पकड़ा गया था।

    दूसरा मौका

    2020 में फिर भेजा शार्प शूटर

    2020 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली। बिश्नोई ने उनकी हत्या के लिए अपने एक शार्प शूटर राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा को मुंबई भेजा।

    जनवरी 2020 में राहुल उर्फ बाबा मुंबई पहुंचा। उसने भी सलमान की रैकी की थी। रैकी का पूरा ब्यौरा बिश्नोई को दिया।

    हालांकि, वह सलमान की हत्या की साजिश को अंजाम देता उससे पहले ही मुंबई में लॉकडाउन लग गया। लिहाजा साजिश को अंजाम देने की योजना स्थगित करनी पड़ी थी।

    रिपोर्ट्स

    'रेडी' की शूटिंग के दौरान भी बिश्नोई के निशाने पर थे सलमान

    इस बीच फरीदाबाद में एक राशन डीलर की हत्या के केस में बाबा अगस्त, 2020 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पक़ड़ा गया था। पूछताछ में उसने कबूला कि बिश्नोई के कहने पर उनसे जनवरी, 2020 में सलमान के घर की रैकी की थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुतािबक, बिश्नोई ने सलमान की हत्या की साजिश 2011 में फिल्म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान भी की थी, लेकिन तब शार्प शूटर को हथियार नहीं मिले और उसका मंसूबा नाकाम हो गया।

    खत

    सलमान के पिता को मिली धमकी भरी चिट्ठी

    5 जून 2022 को सलमान के पिता सलीम खान जब सुबह टहल रहे थे तो उस दौरान उन्हें धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें अभिनेता का हाल मूसेवाला जैसा करने की बात लिखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    इस धमकी के बाद सलमान को गन लाइसेंस दिया गया था। उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई थी।

    चेतावनी

    बिश्नोई ने हाल ही में फिर दी सलमान को मारने की धमकी

    बिश्नोई ने हाल ही में कहा कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य अभिनेता को जान से मारना है।

    उसने कहा अभी या बाद में उसका अहंकार टूट जाएगा। सलमान को उनके देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए। अगर उनका समाज क्षमा करता है तो वह कुछ नहीं कहेगा।

    इसके बाद सलमान की टीम को रोहित गर्ग के नाम से धमकी भरा ईमेल मिला। फिर सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    धमकी

    क्या लिखा था ईमेल में?

    रोहित गर्ग की आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया, 'गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (बिश्नोई) देख ही लिया होगा उसने। शायद नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लेगा।'

    इसमें आगे लिखा था, 'मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, फेस टू फेस करना हो तो वो बता देना। अभी टाइम रहते सूचित कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।'

    परिचय

    कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

    बिश्नोई पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

    उसके गैंग का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है।

    वह अपने गुर्गों के जरिए हुकुम जारी करता है। इसके गुर्गों की संख्या 700 के पार है। बिश्नोई कई बार जेल जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    लॉरेंस बिश्नोई
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    सलमान खान

    'पठान' से पहले पर्दे पर आईं इन पांच फिल्मों में जासूसों ने बिखेरा जलवा पठान फिल्म
    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर इस दिन होगा रिलीज किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    बिग बॉस 16: सलमान खान ने लगाई क्लास तो रो पड़ी टीना, कहा- मैं थक गई बिग बॉस
    बिग बॉस 16: प्रियंका को अपनी फिल्म का ऑफर देंगे सलमान! बोले- शो के बाद मिलना बिग बॉस 16

    लॉरेंस बिश्नोई

    कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली? पंजाब
    क्या तिहाड़ जेल में बनाई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना? पुलिस ने ली तलाशी आम आदमी पार्टी समाचार
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी दिल्ली पुलिस

    बॉलीवुड समाचार

    अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे कौन हैं, जिनकी होने जा रही शादी? अनन्या पांडे
    मनीष पॉल ने नाम में जोड़ा 'e' तो बदली किस्मत, कही यह बात मनीष पॉल
    कुमार सानू नहीं सुनते आजकल के गाने, बोले- सुनने लायक ही नहीं हैं कुमार सानू
    शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा की हुई सर्जरी, साझा की तस्वीर  शिल्पा शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025