पहली बार साथ आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी-तिग्मांशु धुलिया, 2026 में OTT पर मचेगा धमाल
मनोरंजन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्देशक तिग्मांशु धुलिया एक नई फिल्म 'वो फिर कभी दिखा नहीं' के लिए साथ आए हैं।
यह पहला मौका है, जब दोनों निर्देशक-अभिनेता के तौर पर एक साथ काम कर रहे हैं। उदय प्रकाश की एक लघु कहानी से प्रेरित यह फिल्म एक म्यूजिकल थ्रिलर होगी।
दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में बसी इस फिल्म में ड्रामा, सस्पेंस और संगीत का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। यह बिल्कुल आम फिल्मों वाले फार्मूले से हटकर है।
तिग्मांशु की फिल्म कब होगी रिलीज?
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे साल 2026 के आखिर तक OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
नवाजुद्दीन के पास 'तुम्बाड 2' और अमेरिकन शो 'हाउस' के भारतीय रूपांतरण जैसे कई और प्रोजेक्ट भी हैं। दूसरी ओर, तिग्मांशु की क्राइम सीरीज 'घमासान' भी जल्द ही ZEE5 पर रिलीज होगी।