टाइगर श्रॉफ कब लौटेंगे सेट पर? भारी सुरक्षा के बीच शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को जुहू में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें उनकी गाड़ी के ड्राइवर और एक राहगीर के घायल होने की खबर आई थी। अब इस घटना के 1 हफ्ते से ज्यादा समय बाद अभिनेता काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वो निर्देशक राज मेहता की आगामी एक्शन फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में लक्ष्य और जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगे।
योजना
फायरिंग के बाद टाइगर की शूटिंग लोकेशन रखी जाएगी गुप्त
एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म 'लग जा गले' की थोड़ी शूटिंग बाकी है, जिसके लिए टाइगर की जरूरत है।
निर्देशक राज मेहता और उनकी टीम नवंबर की शुरुआत में 10 दिन की शूटिंग की तैयारी कर रही है।
टाइगर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शूटिंग की जगह और शेड्यूल की जानकारी गुप्त रखी जा रही है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि शूटिंग की लोकेशन के बारे में सिर्फ टीम के खास लोगों को जानकारी है।
सुरक्षा
सुरक्षा के बीच फिर शुरू होगी शूटिंग
टाइगर की सुरक्षा निर्माताओं की प्राथमिकता है। उधर अभिनेता खुद भी काम पर लौटना चाहते थे ताकि फिल्म का काम न रुके।
धर्मा प्रोडक्शंस की 'लग जा गले' की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में मुंबई में शुरू हुई थी।
बता दें कि 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर पर हुई 5-7 राउंड की फायरिंग में उनका ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद निर्माता अभिनेता की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं।
फिल्म
'लग जा गले' कब रिलीज होगी?
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही 'लग जा गले' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, जिन्होंने 'गुड न्यूज' और 'जुग जुग जियाे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में टाइगर के साथ पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग दिसंबर, 2025 में मुंबई में शुरू हुई थी। अब कड़े पहरे में नवंबर से आखिरी शेड्यूल पूरा किया जाएगा। फिल्म मई, 2027 में रिलीज होगी।