मां आयशा श्रॉफ ने बताया हमले के बाद कैसा है टाइगर का हाल?
मनोरंजन
18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई थी। उनकी मां आयशा श्रॉफ ने बताया है कि टाइगर अब बिल्कुल ठीक हैं।
राहत की बात यह है कि उन्हें गोली नहीं लगी है। दरअसल, फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त कार में उन्हें मामूली चोटें आईं।
इस मामले में 7 लोग हुए गिरफ्तार
इतनी बड़ी घटना से घबराने के बावजूद टाइगर अपने ड्राइवर को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। घटना के बाद आयशा श्रॉफ अस्पताल भी गईं, जहां उन्होंने घायल हुए 35 साल के व्लॉगर उमेश चौहान से भी मुलाकात की।
पुलिस ने इस मामले से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, टाइगर की टीम ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं।