Loading...
टाइगर श्रॉफ की हमले के बाद धमाकेदार वापसी, 'देवा श्री गणेशा' पर किया डांस; वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ की प्रस्तुति

टाइगर श्रॉफ की हमले के बाद धमाकेदार वापसी, 'देवा श्री गणेशा' पर किया डांस; वीडियो वायरल

लेखन सयाली
Nov 22, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ ने 18 अक्टूबर को उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दी है। उन्होंने शनिवार की शाम को मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। टाइगर ने 'अग्निपथ' के मशहूर गाने 'देवा श्री गणेशा' पर डांस किया और उनके खास अंदाज से मंच जगमगा उठा। उनकी इस प्रस्तुति के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

टाइगर

शांति फैलाने का संदेश देता है ये समारोह

'दिव्यज फाउंडेशन' द्वारा आयोजित ये समारोह 'गेटवे ऑफ इंडिया' में हुआ, जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी मनाई गई। इसमें शांति, साहस और मानवता का जश्न मनाने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

ये वार्षिक समारोह आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले नायकों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता है और शांति के महत्व पर प्रकाश डालता है। टाइगर पर जो गोलबारी हुई, उसके बाद उनका इस मंच पर प्रस्तुति देना हमलावरों के लिए एक करारा जवाब है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

टाइगर बने शांति की मिसाल

ADVERTISEMENT