Loading...
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के बाद के बाद पहली बार दिखे, साथ नजर आईं जाह्नवी कपूर 
पहली बार सामने आए टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के बाद के बाद पहली बार दिखे, साथ नजर आईं जाह्नवी कपूर 

लेखन सयाली
Nov 15, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के करीब 1 महीने बाद अब अभिनेता पहली बार सार्वजनिक जगह पर नजर आए हैं। टाइगर ने जाह्नवी कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इसी दौरान दोनों पुणे के एक नाइट क्लब में गए थे, जिसके मालिक आर्यन नवाले ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

टाइगर

तस्वीर देख खुश हुए टाइगर के प्रशंसक

आर्यन नवाले ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बॉलआर पुणे में प्रतिभाशाली जाह्नवी कपूर और हमेशा ऊर्जा से भरपूर टाइगर श्रॉफ की मेजबानी करना अच्छा लगा। उनके साथ बातचीत करना और समय बिताना शानदार अनुभव रहा। हमें खुशी है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए 'बॉलआर पुणे' को चुना।'

तस्वीर में टाइगर मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्हें ठीक देखकर प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT