Loading...
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हुई 13वीं गिरफ्तारी, हरियाणा से पकड़ी गई महिला
टाइगर श्रॉफ मामले में 13वां आरोपी पकड़ा गया

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हुई 13वीं गिरफ्तारी, हरियाणा से पकड़ी गई महिला

Nov 03, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 13वें आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हरियाणा के करनाल जिले से एक 22 साल की महिला को हिरासत में लिया। इससे पहले मामले में 12 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। बता दें, पिछले महीने 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

कार्रवाई

मामले में तीसरी महिला को हिरासत में लिया गया

TOI के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा के करनाल जिले से 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुबेहा पंडित के तौर पर हुई है।

सुबेहा इस मामले में गिरफ्तार होने वाली तीसरी महिला है। इससे पहले, पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में 2 अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया था।

इससे पहले, राजस्थान के कोटा, दिल्ली और हरियाणा के सोनीपत से कुल 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस हिरासत

6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में हैं आरोपी

पिछले महीने 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA), 1999 के सेक्शन 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) के तहत भी चार्ज जोड़े।

हरियाणा के सोनीपत से पकड़े गए 12वें आरोपी को भी स्पेशल मकाेका कोर्ट ने 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जिससे घटनाक्रम की जांच में और समय मिल गया।

फिलहाल, पुलिस इस गोलीबारी मामले की लगातार जांच करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENT