मोहनलाल की बेटी विस्मया का 'थुडाक्कम' से डेब्यू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'थुडाक्कम' का ट्रेलर हाल ही में सामने आया है, जिसमें दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल अभिनय में अपनी शुरुआत कर रही हैं।
जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, विस्मया हाल ही में तब भी चर्चा में आई थीं, जब जंतर-मंतर पर छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने के बाद उन्हें इंटरनेट पर अपमानजनक संदेश झेलने पड़े थे।
'थुडाक्कम' का गाना 'थलीरोमले' को मिले इतने व्यूज
'थुडाक्कम' में आशीष जो एंटनी, साई कुमार, मनोज के जयन और के बी गणेश कुमार जैसे कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।
निर्देशक जोसेफ इस फिल्म से अपनी 2018 की ब्लॉकबस्टर हिट के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। जैक्स बीजो द्वारा संगीतबद्ध किया गया इस फिल्म का गाना 'थलीरोमले', जिसे के एस चित्रा ने अपनी आवाज दी है। इसने यूट्यूब पर पहले ही 21 लाख व्यूज बटोर लिए हैं।
फिल्म में यैनिक बेन और स्टंट सिल्वा ने एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे।