'बिग बॉस मलयालम' में इतिहास का सबसे बड़ा एलिमिनेशन, घर के 18 सदस्यों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
मनोरंजन
‘बिग बॉस मलयालम’ में इस हफ्ते बड़ा एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है। आने वाले एपिसोड में तीन से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के घर से बाहर होने की चर्चा है। इस सीजन में अब तक कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिले हैं। इनमें शो शुरू होने से पहले हुई अग्निपरीक्षा और एलिमिनेट हो चुके एक कंटेस्टेंट की अचानक घर में वापसी भी शामिल है।
कप्तान शिजिन को छोड़कर सभी नॉमिनेट
होस्ट मोहनलाल ने हाल ही में बताया कि कप्तान शिज़िन को छोड़कर घर के बाकी सभी सदस्य इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। पिछले हफ्ते घरवालों के लिए काफी मुश्किल रहा। शिबना के हाल ही में शो से बाहर होने के बाद अब 18 कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। ‘बिग बॉस मलयालम’ के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।