NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो हो रहा तैयार, मिलेगा अंतरिक्ष की सैर करने का मौका
    अगली खबर
    भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो हो रहा तैयार, मिलेगा अंतरिक्ष की सैर करने का मौका
    ये भारतीय रियलिटी शो होगा बेहद खास

    भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो हो रहा तैयार, मिलेगा अंतरिक्ष की सैर करने का मौका

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 29, 2024
    10:54 am

    क्या है खबर?

    जब भी भारत के सबसे चर्चित रियलिटी शो की बात होती है तो 'बिग बॉस' का नाम जहन में आता है। यह शो भले ही विवादों से घिरा रहता हो, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

    हालांकि, अब भारत में एक ऐसा रियलिटी शो आने वाला है, जो पहले कभी नहीं बना।

    दरअसल, इस खास शो के लिए 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान एजेंसी (SERA) से हाथ मिलाया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    बयान

    आम आदमी को खास बनाएगा ये शो

    बनिजय एशिया और एंडेमोलशाइन इंडिया की समूह मुख्य विकास अधिकारी मृणालिनी जैन ने इस पर कहा, "इस सिलसिले में SERA के साथ हमारी चर्चा अप्रैल में शुरू हुई थी। यह एक प्रतिभा-केंद्रित शो है, जहां एक आम आदमी राकेश शर्मा जैसा बन सकता है।"

    बता दें कि राकेश अंतरिक्ष में जाने वाले 128वें इंसान थे और पहले भारतीय थे। अंतरिक्ष में उन्होंने 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट बिताए थे।

    उद्देश्य

    क्या है शो का मकसद?

    यह शो भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके संस्करण नाइजीरिया और छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों सहित अन्य भागीदार देशों में चलाए जाएंगे।

    11 मिनट की अंतरिक्ष उड़ान के लिए 5 प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा।

    SERA के सह-संस्थापक, जोशुआ स्कर्ला कहते हैं, "अंतरिक्ष यात्रा सभी के लिए सुलभ है। शो का मकसद लोगों को इस पर भरोसा दिलाना है। जो उत्सुक हैं और 18 से अधिक उम्र के हैं, वो इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।"

    प्रशिक्षण

    प्रतियोगियों को दिया जाएगा 2 दिन का प्रशिक्षण

    शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को 2 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें नामांकन राशि के रूप में लगभग 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शो में भाग लेने वाले हर प्रतियोगी के लिए अनिवार्य है कि वह सीढ़ियां चढ़ने में समर्थ हो। शो में प्रतियोगियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    शो के भारतीय संस्करण के प्रसारण की तारीख अभी तय नहीं हुई है] क्योंकि अभी निर्माता लेखकों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

    घोषणा

    2020 में हुआ था एक स्पेस सीरीज का ऐलान

    साल 2020 में एक ऐसी ही रियलिटी स्पेस सीरीज का ऐलान हुआ था। कहा गया था कि इसमें विजेता को 10 दिन अंतरिक्ष में गुजारने का मौका मिलेगा।

    इस प्रस्तावित सीरीज की प्रोडक्शन कंपनी का नाम स्पेस हीरो था। उसने अपनी घोषणा में कहा था कि स्पेस हीरो किसी भी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को दुनिया का पहला स्पेस एक्प्लोरर चुने जाने का मौका देगी, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक मिशन में भाग ले सकेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियलिटी शो
    अंतरिक्ष
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रियलिटी शो

    'बिग बॉस 16' में हुई 'गोल्डन बॉयज' सनी और संजय की एंट्री, ये सदस्य हुए नॉमिनेट बिग बॉस 16
    इंडियन आइडल 13: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट ने बयां किया दर्द, कही शो छोड़ने की बात टीवी शो
    'शार्क टैंक इंडिया 2' में नहीं आना चाहते थे पियूष बंसल, खुद किया खुलासा शार्क टैंक इंडिया
    बिग बॉस 16: विकास मानकतला की जातिवादी टिप्पणी पर शो को NCSC का नोटिस बिग बॉस 16

    अंतरिक्ष

    ISRO ने साझा किया गगनयान मिशन के पायलट की ट्रेनिंग का वीडियो, यहां देखें आप ISRO
    सुनीता विलियम्स की वापसी में बैकअप योजना के साथ नासा के लिए क्या है चुनौती?  सुनीता विलियम्स
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2022 BF2  एस्ट्रोयड
    नासा ने रूस के रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा खाना और ईंधन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    टीवी शो

    फिल्मों से प्रेरित होकर बने छोटे पर्दे के ये धारावाहिक, कुछ हिट तो कुछ हुए फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    'CID' के अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी फिर आए साथ, यूट्यूब पर होगा प्रीमियर टीवी जगत की खबरें
    'तारक मेहता...' के 'सोढी' जल्द करने वाले थे शादी, झेल रहे थे पैसों की तंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली भाजपा में शामिल, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025