Page Loader
'भाग मिल्का भाग' से पहले मिल्खा सिंह ने फरहान अख्तर से क्या कहा था?
'भाग मिल्खा भाग' पर बोले फरहान अख्तर

'भाग मिल्का भाग' से पहले मिल्खा सिंह ने फरहान अख्तर से क्या कहा था?

Jul 12, 2023
04:28 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बॉलीवुड की सबसे प्रेरक फिल्मों में से एक है। 2013 में आई यह फिल्म फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म में फरहान ने मिल्खा का किरदार पर्दे पर उतारा था। अब एक बातचीत में उन्होंने फिल्म पर विस्तार से बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 3 घंटे से ज्यादा लंबी क्यों थी और शूटिंग से पहले मिल्खा ने उनसे क्या कहा था।

खबर

फरहान से यह चाहते थे मिल्खा

ई टाइम्स से बातचीत में फरहान ने अपनी और मिल्खा सिंह की बातचीत के बारे में बताया। मिल्खा ने फरहान ने अपनी जिंदगी के बारे विस्तार से बताया था। मिल्खा ने फरहान से कहा था, "मैं तुमसे बस एक चीज की उम्मीद रखता हूं, मेहनत करने की।" फरहान ने कहा, "एक धावक के तौर पर उन्होंने हर किसी से ज्यादा मेहनत की थी। उनके किरदार में मेरी कोशिश थी कि लोगों को वह मेहनत दिखे।"

लंबाई 

3 घंटे लंबी क्यों थी फिल्म?

एक तरफ यह फिल्म काफी पसंद की गई थी, वहीं कई लोगों को फिल्म की लंबाई से आपत्ति थी। यह फिल्म 3 घंटे 9 मिनट की थी। इस पर फरहान ने कहा कि यह जरूरी था कि मिल्खा जी को आखिर में जो मिला, उसे दर्शक महसूस करें। उसके लिए उन्हें उनके संघर्षों और कठिन जीवन को समझना जरूरी थी। फरहान ने कहा, "मुझे कभी इसकी लंबाई से कोई दिक्कत नहीं हुई। फिल्म ने कई लोगों का दिल छुआ है।"

ट्रांसफॉर्मेंशन 

किरदार के लिए ऐसे तैयार हुए थे फरहान 

मिल्खा सिंह के किरदार ने के लिए फरहान ने कड़ी ट्रेनिंग ली थी और काफी शारीरिक बदलाव किया था। उनका कहना है कि शारीरिक बदलाव से बड़ी चुनौती मानसिक बदलाव थी। एक धावक की सोच में ढलना बड़ी चुनैती थी। उन्होंने कहा, "यह एक धावक के अनुशासन में ढलने की बात थी। आपके दोस्त कहीं भी जा रहे हों, कोई भी जश्न मना रहे हों, आपको समय पर सोना, खाना और वर्कआउट करना है। यह एक चुनौती थी।"

फिल्म 

डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं फिल्म

2013 में आई इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया था। इसे प्रसून जोशी ने लिखा था। फिल्म में फरहान के साथ सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, पवन मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे। खास बात यह है कि इस फिल्म में बीरो की भूमिका के लिए सोनम ने मात्र 11 रुपये की फीस ली थी। फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।