NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    अगली खबर
    दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    इन सितारों का कम उम्र में हुआ निधन

    दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 26, 2022
    08:39 am

    क्या है खबर?

    'भाबीजी घर पर हैं' में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान नहीं रहे। शनिवार को 41 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है।

    वह क्रिकेट खेलते समय अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    आइए उन कलाकारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

    #1

    सिद्धार्थ शुक्ला

    पिछले साल ही टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हम सभी को छोड़कर चले गए। 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। उनकी शख्सियत को फैंस अभी तक भुला नहीं पाए हैं।

    'बिग बॉस' के घर में शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा था। ऐसी भी चर्चा चली थी कि दोनों शादी करने वाले थे।

    उन्होंने 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    #2

    सुशांत सिंह राजपूत

    34 साल की उम्र में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सांसों की डोर थम गई थी। सुशांत की रहस्यमयी परिस्थितियों में 2020 में मौत हो गई थी।

    14 जून, 2020 को सुशांत के फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया था। कहा गया था कि उन्होंने खुदकुशी की है। उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे थे।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) समेत कई एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

    #3

    प्रत्युषा बनर्जी

    टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। 1 अप्रैल, 2016 को वह अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। महज 24 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी मृत्यु सांस रुक जाने से हुई। हालांकि, अभिनेत्री के माता-पिता ने उनके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया था।

    प्रत्युषा को असल पहचान मशहूर सीरियल 'बालिका बधू' से मिली थी।

    #4

    पुनीत राजकुमार

    पुनीत राजकुमार कन्नड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार थे। उनके अचानक जाने से पूरा देश गमगीन हो गया था।

    वर्कआउट करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 46 साल के पुनीत ने पिछले साल 29 अक्टूबर को अपनी आखिरी सांस ली थी।

    पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनकी अंतिम यात्रा में मनोरंजन से लेकर राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    सुशांत सिंह राजपूत
    सिद्धार्थ शुक्ला
    पुनीत राजकुमार

    ताज़ा खबरें

    मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, विंदू दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
    नौकरी डॉट काॅम में भर्तीकर्ताओं की ईमेल ID हुई लीक, जानिए क्या है कारण  एंड्रॉयड
    दिल्ली कोर्ट के जज ने जमानत के बदले मांगी रिश्वत, हाई कोर्ट ने कर दिया ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)
    'हेरा फेरी 3': बाबू भैया को देखने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म, उठाया ये बड़ा कदम हेरा फेरी 3 फिल्म

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव बॉलीवुड समाचार
    अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना हॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, ऐसे सुशांत से जोड़कर देख रहे लोग बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन
    अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार
    NCB के सामने रिया का दावा- सुशांत के साथ बहन और जीजा भी लेते थे ड्रग्स रिया चक्रवर्ती

    सिद्धार्थ शुक्ला

    हार्ट अटैक के कारण हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, जानिए इस बीमारी से जुड़े शारीरिक संकेत लाइफस्टाइल
    पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ मनोरंजन
    दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी- रिपोर्ट मुंबई
    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद परिवार ने जारी किया बयान, कहा- निजता का ख्याल रखें मुंबई

    पुनीत राजकुमार

    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन कर्नाटक
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें कन्नड़ सिनेमा
    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार बॉलीवुड समाचार
    इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025